रिपोर्ट- संतोष तिवारी
विरोधियों पर जमकर बरसे विधायक , कहा गरीबों का तेजी से हो रहे काम व विकास से विरोधी है परेशान
कांटी प्रखंड के मणिफुलकाहा पंचायत के रानी पोखर के मैदान में गुरुवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस विकास शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक अजीत कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि अब बहाना नहीं जनता की काम होनी चाहिए। श्री कुमार ने इस विकास शिविर में अपने संबोधन के दौरान विरोधियों पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि को कांटी क्षेत्र के जनता ने नकार दिया , इस कारण वे अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं, उन्हें गरीबों का विकास व कार्य रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र के गाँव - पंचायतों में लग रहे विकास शिविर में लोगों का
स्थानीय स्तर पर ही समस्याएं का निदान काफी सहूलियत के साथ हो रही है, इससे लोगों का समय व आर्थिक बचत भी हो रहा है। श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने जो आप मतदाता मालिकों से जो वादा किया था उसे विकास शिविर के माध्यम से पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं आगे भी जारी रखेगा।
विधायक अजीत कुमार के इस कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री कुमार ने विकास शिविर में आए हुए सभी लोगों की अनेकों समस्याओं को सुना, जिसमें स्थानीय लोगों ने राशन कार्ड, श्रम विभाग , आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि विभाग, कबीर अन्त्येष्टि, जन्म व मृत्यु, शिक्षा , वृद्धा पेंशन, कल्याण विभाग, वेपर लाइट , नल जल योजना , आईसीडीएस, बिजली विभाग समेत कई प्रमुख मामले को रखा, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों इन जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता के कई मामले का ऑन स्पॉट निदान भी करवाया। इस शिविर में अधिकारियों ने अपने – अपने विभागों के कार्यों से लोगों को अवगत भी करवाया। स्थानीय लोगों ने श्री कुमार के समक्ष रानी पोखर का जिर्णोद्धार कार्य करवाने की मांग की जिसपर उन्होंने इस कार्य को बहुत जल्द ही अमली जामा पहनाने का ऐलान किया।
विधायक ने आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म की प्रक्रिया भी पूरी की एवं संबंधित अन्य सभी विभाग के स्टॉल का भी जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित कई बच्चों के बीच वस्त्र की वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, सीडीपीओ मीरा कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा , एलईओ वरुण कुमार, बीपीआरओ काजोल कुमारी, पीओ मणि भूषण कुमार, बीसी अशोक साह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन कुमारी, डीपीएम राकेश कुमार, जिला पार्षद आभा ठाकुर, मुखिया ज्ञान कौशिक होरिल , पूर्व उप मुखिया सुनील कुमार, वार्ड सदस्य राणा प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध पांडेय, विक्की कुमार, पप्पू तिवारी, रौशन पांडेय, महंत जितेंद्र चौधरी, अप्पू सिंह, संजय पाण्डेय, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित थे एवं सभी ने इस आयोजित इस विकास शिविर का जमकर सराहना किया एवं क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार के द्वारा आयोजित विकास शिविर को काफी जनहितकारी में बताया।




