रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
पुलिस अधीक्षक ने की आगवानी, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
गार्ड ऑफ ऑनर से हुए डीआईजी सम्मानित, यातायात पोर्टल्स की गहन समीक्षा हुई
मधुबनी – पुलिस उप-महानिरीक्षक (यातायात), बिहार, पटना के मधुबनी जिला दौरे पर पहुंचने पर पुलिस मधुबनी अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया है। इस अवसर पर मधुबनी पुलिस के जवानों ने डीआईजी ट्रैफिक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित भी किया गया, जो यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व को दर्शाता है। इसके बाद डीआईजी ट्रैफिक के निर्देशानुसार समाहरणालय, मधुबनी के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आई – आर ए डी /ई – डी ए आर पोर्टल, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन, ई चालान तथा अन्य यातायात संबंधी विषयों की समीक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करना था। बैठक में जिले के पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीआईजी ट्रैफिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे आई – आर ए डी और ई – डी ए आर के माध्यम से यातायात उल्लंघनों की त्वरित रिपोर्टिंग और निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने एच पी भी की प्रभाव पर जोर देते हुए निर्देश दिए हैं कि हाईवे पर गश्त को और मजबूत बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए। ई चालान सिस्टम को पूरी तरह लागू करने पर बल देते हुए चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बैठक में जिले में हाल के यातायात आंकड़ों की समीक्षा की गई। मधुबनी जिले में पिछले तीन माह में ई – चैलान से 5,000 से अधिक चालान जारी हो चुके हैं, जबकि एच पी भी के माध्यम से 200 से अधिक वाहन चेक किए गए। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर डेटा एंट्री में कोई ढिलाई न बरती जाए और नियमित ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस का यातायात विभाग डिजिटल इंडिया के अनुरूप कार्य कर रहा है, जिससे जनता को पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। बता दें कि मधुबनी जिले में यातायात व्यवस्था लंबे समय से चुनौतीपूर्ण रहा है। एन एच -104 और अन्य सड़कों पर बढ़ते वाहनों की संख्या, ओवरलोडिंग और लापरवाही से दुर्घटनाएं आम हैं और डीआईजी के इस दौरे से स्थानीय पुलिस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इन निर्देशों को तत्काल अमल में लाया जाएगा। बैठक में ट्रैफिक नियमों के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह दौरा बिहार पुलिस के यातायात विभाग की सक्रियता को रेखांकित करता है। जिले के जनता ने डीआईजी के प्रयासों की सराहना की है, उम्मीद है कि इससे सड़क सुरक्षा में सुधार सुनिश्चित होगा।




