रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
भारत– मधुबनी जिले से भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत समवाय हरने द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाएं एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
नियमित गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 281 से लगभग 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। गश्ती दल ने एक स्थान पर भीड़ एकत्रित देखी, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के पॉलिथीन बैग के साथ मौजूद था।
गश्ती दल को देखकर उक्त व्यक्ति पॉलिथीन बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया। तत्पश्चात गश्ती दल द्वारा मौके पर छोड़े गए बैग एवं आसपास की तलाशी ली गई, जिसमें निम्न सामग्री बरामद हुई
ओनरेक्स सिरप 20 बोतल, एसपासमोन प्रोक्सीभोन कैप्सूल 222 नग, आई पोम 10 एम जी टैबलेट – 642 नग, दो मोटरसाइकिल (लावारिस) स्थित मे बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी, क्योंकि संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
बरामद नशीली दवाओं एवं मोटरसाइकिल को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। फरार व्यक्ति की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी सशस्त्र सीमा बल ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है। सशस्त्र सीमा बल इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पूर्णतः सतर्क है। जवानों की निरंतर गश्त एवं तत्परता से ऐसे अवैध प्रयासों को विफल किया जा रहा है। 48वीं वाहिनी भविष्य में भी नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।




