जिले के टॉप-10 अपराधी व माफिया सिकंदर यादव हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

पुलिस की गश्ती के दौरान मोस्ट वांटेड अपराधी को दबोचा गया

मधुबनी जिले के कुख्यात टॉप-10 अपराधियों में शुमार शराब माफिया सिकंदर यादव उर्फ “सिके” को पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लदनियां थाना पुलिस की तत्परता से यह सफलता हासिल हुई है, जो अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली कार्वाई के रुप मे देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि यह घटनाक्रम कल दिन 14 अप्रैल की है। लदनियां थानाध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती पर थी। ग्राम योगिया से तेनुअही की ओर जा रही टीम ने धौरी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पैदल आते देखा। जैसे ही उसकी नजर पुलिस वाहन पर पड़ी, वह तेजी से भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने भाग रहे युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम सिकंदर यादव उर्फ “सिके” , पिता रामनारायण यादव, ग्राम योगिया, थाना लदनियां का बताया। भागने का कारण पूछने पर उसने कबूल किया कि उसके खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज हैं, जिस कारण पुलिस उसके घर पर छापेमारी करती रहती है। इसी डर से वह पुलिस को देख कर भागा था। उसके शरीर की विधिवत तलाशी लेने पर बायीं कमर में छिपा एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। जिसे अनलोड करने पर एक जिंदा कारतूस भी मिला। कट्टे के बारे में पूछताछ पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस के बाद सभी बरामद सामान की जब्ती सूची बनाकर विधीवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे थाने लाया गया। वहीं, लदनियां थाना कांड संख्या 144/26, धारा 27 आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की गई। सिकंदर यादव का अपराधिक इतिहास लंबा है। वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है और कई गंभीर मामलों में वांछित था। शराब तस्करी से जुड़े कई कांडों में उसका नाम आ चुका है, पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी जिले में शराब माफिया और हथियारबंद अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। तो वहीं, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। गश्ती और मुखबिरों की मदद से ऐसे तत्वों को पकड़ा जा रहा है। जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। यह कार्रवाई जिले में कानून- व्यवस्था मजबूत करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है। जिले के लोगों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

Join us on: