रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा नेता विनोद नारायण झा का बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से बिहार के लिए काम किया, बिहार को आगे बढ़ाया, वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
“बिहार का इतिहास जब लिखा जाएगा तो नीतीश कुमार की गाथा जरूर दर्ज होगी, जिसमें उन्होंने बिहार को विकास की राह पर ले जाने और लगातार आगे बढ़ाने का काम किया है। बिहार उनका ऋणी है,” भाजपा नेता ने कहा।
उन्होंने आगे जोड़ा कि राज्यसभा में जाने का मतलब यह नहीं कि नीतीश कुमार बिहार से अलग हो गए हैं।




