रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी.. उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल में कराया गया भर्ती.. खंगुरा गांव में पूजा के प्रसाद का हुआ था वितरण
मुजफ्फरपुर के खंगुराडीह पंचायत के राम खंगुरा गांव के वार्ड 11 में रविवार को प्रसाद खाने से करीब सौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त की शिकायत पर सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बीमार पड़ने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार खंगुरा निवासी लोटन दास के बेटे की 17 अप्रैल को शादी होनी है। इसको लेकर शनिवार को घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई थी। पूजा के बाद प्रसाद सभी आगंतुकों में वितरित किया गया।प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी लोग स्वस्थ थे।अचानक रविवार को लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। सूचना परं कटरा अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची, जिसके बाद सभी को बारी-बारी से अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों को सिंहवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कटरा सीएचसी प्रभारी कुमार डॉ.कल्याण ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है प्रसाद में मिलाई गई सामग्री की जांच कराई जाएगी इसके लिए सैंपल को सुरक्षित रखा गया है जांच के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट होगा उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज खतरे से बाहर है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है इधर, थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंचकर छानबीन की गई।




