कोलकाता में ट्रेन छूटने पर फैला दी बम की अफवाह, आरोपी को जीआरपी ने मोकामा से किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

रेलवे सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने ट्रेन छूट जाने पर बम होने की झूठी अफवाह फैला दी। यह घटना गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा–अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस से संबंधित है. जहाँ हवाड़ा से ट्रेन छूट जाने पर एक शराबी ने ट्रेन मे बम होने की दें दी फर्जी सुचना….

दरसल 10 अप्रैल 2026 को हवाड़ा स्टेशन पर खड़ी हवाड़ा अमृतसर पंजाब मेल में बम होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल राजकीय रेल पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हरकत में आई और संयुक्त रूप से जांच अभियान शुरू किया गया। तकनीकी निगरानी और छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीपन भट्टाचार्य जो मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर बम की अफवाह फैलाई थी।

ट्रेन छूटने पर रची साजिश

आरोपी ने बताया कि उसे अपने साथियों के साथ अंबाला कैंट जाना था, लेकिन वह समय पर हावड़ा जंक्शन नहीं पहुंच सका और ट्रेन छूट गई। उसके साथी पहले ही ट्रेन में सवार हो चुके थे।ट्रेन छूटने के बाद आरोपी एक होटल में गया, जहां उसने शराब पी और फिर एक साजिश रची। उसने सोचा कि अगर ट्रेन को किसी तरह रोका या देर कराया जाए, तो वह उसे पकड़ सकता है। इसी उद्देश्य से उसने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी।

अफवाह के बाद खुद ही ट्रेन में हुआ सवार

अफवाह फैलाने के बाद आरोपी दूसरी ट्रेन से बर्द्धमान पहुंचा और वहां खड़ी पंजाब मेल एक्सप्रेस में सवार हो गया।
तकनीकी जांच से खुला राज

पुलिस जांच के दौरान एक मोबाइल” उसके मोजे से बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल इस अफवाह को फैलाने में किया गया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
सख्त कार्रवाई की तैयारी
रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए कहा है कि ऐसी अफवाहें यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैं और अनावश्यक दहशत फैलाती हैं। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाइट-भास्कर रंजन,डीएसपी रेल पुलिस

Join us on: