25 हजार का इनामी तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य मनीष पांडे गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा – एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। 25 हजार रुपये का इनामी और तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य मनीष पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोगराहा गांव का निवासी है और जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी हिमांशु के निर्देश पर फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी से सहरसा और बेगूसराय पुलिस ने राहत की सांस ली है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि अपराधी तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य था, जो लूट, छिनतई और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहता था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BYTE :- साइबर डीएसपी अजीत कुमार

Join us on: