समस्तीपुर- गुम हो गये करीब 28 लाख ₹ मूल्य के कुल 112 मोबाईल पुलिस ने किया बरामद।

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई: नागरिको के चोरी, झपट्टामारी एवं गुम हो गये करीब 28 लाख रूपया मूल्य का कुल 112 मोबाईल किया गया बरामद।

बिहार पुलिस, मुख्यालय द्वारा आम नागरिको के चोरी, झप‌ट्टामारी एवं गुम हो गये मोबाईल का तकनीकी/आसूचना संकलन के आधार पर बरामदगी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया जा रहा था। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन में अबतक समस्तीपुर पुलिस द्वारा करीब 03 करोड़ 73 लाख रूपया मुल्य का 1817 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

समस्तीपुर जिला अन्तर्गत इस अभियान का सफल संचालन श्री दुर्गेश दीपक, पुलिस उपाधीक्षक (साईबर), समस्तीपुर एवं पु०अ०नि० धन्नजय कुमार, डी०आई०यू०-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, ऑपरेशन मुस्कान, समस्तीपुर के नेतृत्व में तकनीकी/आसूचना संकलन के आधार पर चोरी, झप‌ट्टामारी एवं गुम हुए मोबाईल की बरामदगी हेतु युवा एवं कुशल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी की अनुमंडलवार 06 मोबाईल रिकवरी टीम का गठन किया गया है। समस्तीपुर पुलिस के द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुये करीब 28 लाख मुल्य का कुल 112 मोबाईल बरामद किया गया है।

बरामदगीः-

1- सदर-1 समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम-

2-सदर-2, समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम

3- दलसिंहसराय समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम

  • रोसड़ा, समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम-

5-पटोरी, समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम-

18 मोबाइल

6- साईबर थाना समस्तीपुर मोबाईल रिकवरी टीम-

10 मोबाइल

27 मोबाइल

  • आज मोबाईल रिकवरी टीम द्वारा तकनीकी सहयोग के आधार पर करीब 28 लाख मूल्य का कुल 112 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
  • अबतक समस्तीपुर पुलिस के द्वारा करीब 04 करोड़ 01 लाख रूपया मुल्य का 1729 मोबाईल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
  • तकनीकी शाखा के सदस्यो को इस सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य हेतु पुरस्कृत किया जायेगा।
  • साईबर थाना के मोबाईल रिकवरी टीम के प्रभारी परि०पु०अ०नि० सुरज कुमार के नेतृत्व में सबसे अधिक 27 मोबाईल एवं दलसिंहसराय थाना के मोबाईल रिकवरी के प्रभारी पु०अ०नि० रिचा सिंह के नेतृत्व में 12 मोबाईल को बरामद किया गया है, जो सराहनीय है। इनके मनोबल को उँचा बनाये रखने हेतु प्रत्येक को पुरस्कृत किया जा रहा है।

Join us on: