शंखनाद ; सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

1 बंगाल में पीएम ने दी छह गारंटी;सबका साथ,सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ होगा BJP का नया नारा

2 पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में टीएमसी सरकार पर विकास,रोजगार और मत्स्य क्षेत्र में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव रखने और ममता सरकार को हटाने का मौका है।

3 प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव विकसित बंगाल की मजबूत नींव रखने का चुनाव है और इसका पहला तथा सबसे अहम कदम इस निर्दयी सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर राज्य के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया।

4 महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी,इसी महीने पारित होने की संभावना;मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

5 एक बजे तक असम में मतदान 60% के पार,केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग

6 पुडुचेरी में कांग्रेस-भाजपा समर्थक भिड़े,एंटनी बोले:केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता;हिमंता ने कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद वोट डाला

7 स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर एक और भारतीय जहाज मुंबई पहुंचा,अपने साथ लाया 15 हजार टन LPG

8 आतंक का पनाहगाह पाकिस्तान ऐसे बना US-ईरान समझौते का जरिया: ट्रंप को दिए लालच, अर्थव्यवस्था सौंपने को भी तैयार

9 ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है। अब आगे के समझौते के लिए ईरान और अमेरिका इस्लामाबाद में मिलेंगे।

10 ट्रम्प बोले: समझौते तक ईरान के आसपास तैनात रहेगी सेना,ईरान बोला:अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ी,अब बातचीत बेकार

11 हजारों मिसाइलें-ड्रोन चले, अरबो डॉलर खर्च; 8000 से ज्यादा की मौत…मिडिल ईस्ट में तबाही के 40 दिन

12 मारा गया हिज़्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम का भतीजा,इजरायली सेना का दावा

13 सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 270 अंक नीचे 23,730 पर आया;ऑटो,आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

14 World Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान मामूली बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है साथ ही उसने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियां वृद्धि पर असर डाल सकती हैं

15 उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी,UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे;15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

16 ईरान-अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का युद्धविराम,डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने किया ऐलान

17 सीजफायर के बाद ट्रंप का टैरिफ धमाका,ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% टैक्स

18 सीजफायर के बीच दुनिया को बड़ी राहत,ईरान दो दिन में खोल देगा होर्मुज के रास्ते,रखी नई शर्तें !

19 फिर भड़की जंग की आग! इजराइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले,254 लोगों की मौत

20 पंजाब विधानसभा चुनाव में जीते,तो अफीम की खेती की देंगे इजाजत:नवजोत कौर सिद्दू

21 राजस्थान की रिफाइनरी से नहीं निकलेगा कचरा,सबसे आधुनिक भी,पीएम 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन,79 हजार करोड़ में बनी,जानें- क्यों है खास

22 खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया,केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था,दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

23 केरलम,असम और पुडुचेरी में आज हुए विधानसभा चुनाव

24 अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,कहा:वन स्टेट वन इलेक्शन के बहाने चुनाव टालने का प्रयास

25 TMC का आरोप-चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया,SIR पर आपत्ति जताने गए थे;EC ने कहा-इस बार बंगाल में चुनाव भय मुक्त होंगे

26 भागवत बोले: RSS इतिहास की किताबों में अपना नाम नहीं चाहती,इसका काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित,किसी की कृपा से नहीं

27 किसानों के लिए खाद सब्सिडी ₹4,317 करोड़ बढ़ी,₹1,350 में ही मिलेगा DAP बैग;₹40 हजार करोड़ के दो हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मंजूर

28 कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा,तमिलनाडु में बाप-बेटे की कस्टोडियल मौत का सच बताया था;नौकरी तक दांव पर लगाया

29 पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी,एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की;कहा- हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी

30 प.बंगाल में आज मोदी की 3 रैली: टीएमसी के गढ़ बीरभूम भी पहुँचे,असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी

31 जो भक्त नहीं,वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा’,सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल:ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों हो

32 बिहार में गन्ना किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

33 मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी,काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

34 इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान,स्काईमेट ने कहा:MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है

35 मणिपुर टेप्स: बीरेन सिंह की आवाज़ के सैंपल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक लैब की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

36 धमाके की धमकी:15 महीनों में 1,600 से ज़्यादा फ़र्ज़ी धमकियां, दहशतगर्दी और अव्यवस्था का विस्तृत पैटर्न

37 DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी,कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

38 ईरान का सऊदी ऑयल पाइपलाइन पर मिसाइल अटैक,इसे होर्मुज बायपास करने के लिए बनाया था; लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत

39 ईरान ने होर्मुज में रोका तेल टैंकर, इजरायल के सामने रखी बड़ी शर्त, सीजफायर तोड़ने की धमकी

40 सीजफायर टूटा तो समझो सब कुछ खत्म,US सेना युद्ध के लिए फिर से तैयार,टॉप अमेरिकी जनरल

Join us on: