शंखनाद: सुपर 40 में देश – विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

1 पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की,होर्मुज स्ट्रेट और व्यापार पर चर्चा की;ईरान जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश

2 मन की बात का 132वां एपिसोड आज,मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं;पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

3 गुवाहाटी में अमित शाह का मेगा रोड शो, बोले:असम में फिर खिलेगा कमल,90 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

4 अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा नापाक पाकिस्तान,अब भी आतंकियों का गढ़, भारत निशाने पर; लश्कर और जैश सक्रिय

5 डब्ल्यूटीओ की बैठक में भारत ने चीन समर्थित आईडीएफ समझौते पर कड़ा विरोध जताया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे संगठन के मूल सिद्धांत कमजोर होंगे। भारत ने साफ किया कि वह ऐसे प्रस्ताव को नहीं मानेगा जो सभी देशों के हितों और समानता के सिद्धांत को प्रभावित करे।

6 रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी;आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

7 महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य, तमिलनाडु में समर पैकेज,असम में बिहू बोनस;सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

8 ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से बिगड़ रहे हालात,पैदा हो रहा खतरा;रूस की चेतावनी

9 युद्ध विराम की कोशिशें तेज,आज पाकिस्तान पहुंचेंगे सऊदी अरब,मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री

10 पश्चिम एशिया संकट:ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके,इस्राइल पर दागी मिसाइलें;जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा

11 पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है।

12 इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है,जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है

13 अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन;ट्रंप की नीति,महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

14 बैकफुट पर ट्रंप? जेडी वेंस ने दिए युद्ध खत्म होने के संकेत, बोले:जल्द ईरान से बाहर निकलेगा अमेरिका

15 पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा की मौत, बाथरूम में फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई थी,1 महीने से हॉस्पिटल में थे

16 IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR, मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

17 डिफेंडिंग IPL चैंपियन RCB की जीत से शुरुआत,हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी;डफी-शेफर्ड को 3-3 विकेट

18 सोना इस हफ्ते ₹4,276 सस्ता,₹1.43 लाख पर आया,चांदी ₹10,717 गिरकर ₹2.21 लाख पर पहुंची,डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम

19 देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है,वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है

20 ईरान का खतरनाक एक्शनः होर्मुज से गुजर रहा पाकिस्तान का तेल टैंकर उड़ाया,कहा-“न मानने वालों का होगा यही अंजाम”

21 ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला,500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना

22 ट्रंप की चाल या पागलपन ! ईरान जंग पर पल-पल बदल रहे बयान,दुनिया हो गई परेशान

23 ईरान जंग के बीच भारत को बड़ी राहत:होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज,भारतीय नौसेना रही अलर्ट

24 कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन,संसद में बिल C-9 पास,अब होगा कङा ऐक्शन

25 ‘देश पहले, राजनीति बाद में’—शशि थरूर का बड़ा बयान,PM की बैठक का किया समर्थन

26 अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन,दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता;एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग

27 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश कुमार! शिवेश राम ने कर दी तस्वीर साफ?

28 घुसपैठियों को असम से बाहर निकालेंगे,ये आपका हक खा रहे हैं: सोनितपुर की रैली में बोले अमित शाह

29 7 करोड़ की रिश्वत लेकर भी नहीं दी टिकट;प्रियंका गांधी,केसी वेणुगोपाल और के.सुरेश के पीए पर गंभीर आरोप,मामला दर्ज

30 हर दो मिनट में एक फ्लाइट,सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM,जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

31 इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल,दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 161 यात्रियों की जान

32 ट्रंप का सनसनीखेज दावा: “ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत”,अमेरिकी हमलों में रक्षा ढांचा भी तबाह

33 बंगलादेश में संविधान संशोधन की तैयारी,जुलाई विद्रोह की विरासत को मिलेगा स्थान:गृह मंत्री

34 सुनवाई शुरू हुए बिना आरोपी को जेल में रखना सज़ा के समान:सुप्रीम कोर्ट

35 राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी,30 मार्च तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

36 बिहार मैट्रिक परिणाम में बेटियों का जलवा,दो छात्राएं बनीं टॉपर

37 कांग्रेस बोली- गोवा सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग पीड़ित,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-भाजपा पार्षद का बेटा 3 साल से इस नेटवर्क में शामिल

38 भारत पर ईरान जंग का बुरा असर नहीं पड़ने देंगे,राजनाथ ने बताया फुलप्रूफ प्लान

39 अबू धाबी में ईरान का मिसाइल हमला:मलबा गिरने से 5 भारतीय घायल,वायु रक्षा प्रणालियों ने बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक किया अवरोधित

40 ईरान के जल भंडार पर अमेरिकी-इजरायली विमानों ने की एयरस्ट्राइक,हजारों लोगों की जलापूर्ति बाधित होने की आशंका;बालेन शाह के पीएम बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ़्तार

Join us on: