पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम हुआ,ममता ‘बुझता दीया’ और तेजस्वी याद करें राजद का दौर- मनोज तिवारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पेट्रोल-डीजल पर 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी कम , ममता का ‘बुझता दीया’ और तेजस्वी पर तंज: पटना पहुंचे मनोज तिवारी के तीखे बोल”

रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए मनोज तिवारी ने न केवल केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बड़ी कटौती का स्वागत किया, बल्कि ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव पर भी जमकर प्रहार किए।
1: ईंधन की कीमतों पर बड़ी राहत]
मनोज तिवारी ने देशवासियों को रामनवमी का उपहार देते हुए बताया कि भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती की है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है और खाड़ी देशों के हालात के कारण तेल के दाम बढ़ने की आशंका थी, वहीं मोदी सरकार ने सारा बोझ खुद उठाकर जनता को बड़ी राहत दी है।

​”आज देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की जरूरत नहीं है। यह मोदी सरकार की नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी है। दुनिया में मिसाइलें बरस रही हैं, लेकिन भारत में रामनवमी के रंग बरस रहे हैं।”

2: ममता बनर्जी पर पलटवार]

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तंज कसते हुए तिवारी ने उन्हें ‘फूंक-फूंक आता हुआ दीया’ यानी बुझता हुआ चिराग करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में ‘जय श्री राम’ कहने वालों का उत्पीड़न होता है। ममता के ‘गुंडाराज’ वाले आरोप पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जिनके मन में गुंडागर्दी बसी है, उन्हें रामराज में भी वही दिखता है।
​ अखिलेश यादव के द्वारा मुख्यमंत्री की बैठक को ‘समोसा पार्टी’ और तेजस्वी आरोप पर जवाब]
अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा बैठक को ‘समोसा पार्टी’ कहे जाने पर मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संकट के समय देश को संभालने की कोशिशों को मजाक उड़ाना गलतफहमी का प्रतीक है। वहीं, अपराध के आंकड़ों पर तेजस्वी यादव को घेरते हुए उन्होंने पुराने दौर की याद दिलाई।

​”जो लोग कभी कहते थे कि ‘ठोक देंगे कट्टा कपार में’, आज वो अपराध की बात कर रहे हैं। हमारी एनडीए सरकार में अपराधी की कोई खैर नहीं है।”

Join us on: