रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना- यह आयोजन रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया था, जो भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, सांसद रविशंकर प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना की मेयर सीता साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।
न्यू मार्केट व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अरुण रस्तोगी ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से लगातार इस महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष इसे और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाता है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संघ के सचिव संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भक्तों की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियों की सुचारु एवं अनुशासित व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही बिजली, पंखा, पर्याप्त रोशनी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
संघ के उपाध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शरबत, शीतल पेय, प्राथमिक उपचार सुविधा तथा खोया-पाया सहायता केंद्र की भी व्यवस्था की गई थी जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
संघ के कोषाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्य प्रदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रणवीर जैन, सदस्य सुमन सिकदर, राजकुमार जायसवाल, अंकित मेहरा, शशांक प्रसाद, सचिन, रितेश सिंघल, विजय शर्मा एवं महेश बहरूस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस महाभंडारे ने एक बार फिर से न्यू मार्केट व्यवसायिक संघ की सामाजिक जिम्मेदारी और श्रद्धालुओं की सेवा भावना को प्रदर्शित किया।




