:- ब्यूरो रिपोर्ट!
बिहार के नवादा जिले में हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात जमकर उत्पात मचाया। रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के सूअरलेटी गांव में एक 30 वर्षीय युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं!
मृतक की पहचान सनोज भुइयाँ, पिता बागड़ी भुइयाँ के रूप में हुई है। हाथियों ने गांव में तीन भैंसों को भी कुचल कर मार डाला।
बताया जा रहा हैं की रजौली वन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह जानलेवा घटना हुई इसी कारण विभाग के प्रति लोगों में काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा हैं!
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक हाथियों ने झुंड में हमला बोला, जो उत्पात मचाते हुये अब कौवाकोल की तरफ रवाना हो गया है, हाथियों ने फसलों का भी व्यापक पैमाने पर नुकसान किया हैं। स्थानीय लोगों की माने तो ये हाथी अब नावाडीह के जंगल में देखे गये हैं। वहीं सब लूट जाने के बद वन विभाग सक्रिय हुई हैं और हाथियों की खोजबीन में जुटी है! जबकी हाथियों के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है।



