:- न्यूज़ डेस्क!
राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ छठ पूजा के सम्मापन के दौरान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान 2 किशोर डूब गये, स्थानीय लोगों और गोताखोर की मदद से दो को बाहर निकाला गया,जिसे इलाज के लिए NMCH भेजा गया! जहाँ चिकित्सक ने दोनों किशोर को मृत घोषित कर दिया।, वहीँ प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों किशोर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी बताये गये हैँ, पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई और मामले की जाँच में जुटी हैं!आस्था के इस महापर्व में इतने बड़े हादसे से ना सिर्फ परिजनों में हाहाकार मचा हैं बल्कि, छठ का उत्साह भी खबर फ़ैलते ही फीका पड़ गया है, सवाल ये हैं की इतनी प्रशासनिक मुस्तैदी के बावजूद भी इस तरह के हादसे आखिर हुये तो कैसे? और क्या इस घटना की जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए? दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?



