बेगूसराय- ससुराल आये युवक की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पंचायत के सरैया स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट की है।मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के रहने वाले हरेराम साह के रूप में हुई है। वह सरैया माली टोला के प्रमोद साह का दामाद था। जो की हरेराम लगभग 20 दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया हुआ था। और तभी से वहीं रह रहा था। परिजनों बताया है कि हरेराम स्नान के लिए बूढ़ी नदी में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलने पर वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और बीपीआरओ अभिषेक प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइट-राहुल कुमार परिजन

Join us on: