बेगूसराय- डीडीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी निरीक्षण करने पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही निरीक्षण की जानकारी अस्पताल कर्मियों को मिली, नर्सों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उपाधीक्षक अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड सहित अन्य विभागों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली।मीडिया से बातचीत में आकाश चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्स मौजूद पाए गए और अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक दिखीं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने भी अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी।अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
बाइट – आकाश चौधरी, उप विकास आयुक्त
बाइट – अशोक कुमार, सिविल सर्जन

Join us on: