रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति गीतों से गूंजा पूरा क्षेत्र
मधुबनी सम्पूर्ण जिले भर के साथ ही बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को छठ व्रतियों ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष छठ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार प्रसाद तैयार किया और सायंकाल में सूप, दउरा एवं फल-फूल के साथ घाटों पर पहुंचकर स्तलगामी भगवान सूर्य की आराधना की। घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम भी मौकों पर मौजूद रहे।
छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और लोक आस्था के महापर्व को श्रद्धा भक्ति व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। छठ गीतों और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। सभी घाटो पर परिवार के सदस्य भी व्रतियों के साथ घाटों पर मौजूद रहे और पूजा-अर्चना में सहयोग करते नजर आए।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। विभिन्न घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
माना जाता है कि छठ पर्व में सूर्य देव की उपासना से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। वही सूबह उदयमान सूर्य देव के अर्घ के साथ छठ पूजा का समापन होना है।




