लखीसराय- जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह पहुंचे माँ बाला त्रिपुर सुंदरी के दरबार, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लखीसराय । मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद पहली बार बड़हिया पहुंचे।यहां उन्होंने प्रसिद्ध जगदम्बा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।मंदिर पहुंचते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गया और पूरे इलाके में जयकारों की गूंज सुनाई दी।बताया जा रहा है कि अनंत सिंह का जेल से बाहर आने के बाद यह पहला बड़हिया दौरा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए कामना की।वहीं मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने “जय माता दी” और “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारों से माहौल को पूरी तरह जोशीला बना दिया।इस दौरे के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, और आने वाले समय में इसके बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Join us on: