सीतामढ़ी। शाहिद रजा
ऐंकर – सीतामढ़ी के नानपुर अंचल अधिकारी चंदन कुमार के समक्ष फर्जी दस्तावेज़ जमा करने के आरोप में एक शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सी ओ नानपुर ने फर्जीवाड़े के आरोप में नानपुर थाना क्षेत्र के बाथ असली पंचायत के मो हारून शेख के पुत्र मो जाहिद शेख के ऊपर नानपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया है।बता दें कि सी ओ नानपुर के जनता दरबार में दाखिल खारिज वाद की सुनवाई चल रही थी।जिसमें आपत्ति कर्ता मो जाहिद द्वारा अपने दस्तावेज़ में छेड़ छाड़ कर अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश की जा रही थी।जब दस्तावेज़ का सत्यापन किया गया तो दस्तावेज में आपत्ति कर्ता मो ज़ाहिद द्वारा छेड़ छाड़ उजागर हो गया।इस मामले को सी ओ नानपुर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जाहिद को मौके पर मौजूद नानपुर थानाध्यक्ष के हवाले कर दिया साथ ही उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए नानपुर थानाध्यक्ष को एक आवेदन भी दे दिया।फिलहाल नानपुर थानाध्यक्ष उक्त आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं ।
आपको बता दे कि इससे पहले भी नानपुर उत्तरी पंचायत में एक ऐसा ही मामला सामने आया था अपील करता मोहम्मद गुड्डू ने बताया कि हमारे जमीन के कागजाद में भी इसी तरह का मामला सामने आया था मोहम्मद अज़मत अली के द्वारा अपनी भाभी यास्मीन खातून पति सलामत शेख के द्वारा फर्जी दस्तावेज पेश किया गया था और उस वक्त के अंचल अधिकारी सुमित कुमार यादव ने उसे रंगे हाथ पकड़ा भी था मोहम्मद गुड्डू पीता मोहम्मद अय्यूब की माने तो सुमीत कुमार यादव ने रिस्वत लेकर इस मामले को लीपा पोती कर दिया। उन्होंने बताया के इस मामले को लेकर मैने सुमित यादव के खेलाफ पटना पटना उच्च न्यायालय मे मामला दर्ज करवाया है।
बाइट – अपील कर्ता,पीड़ित परिवार के सदस्य।




