रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में यादव जी का लव स्टोरी मूवी को लेकर यादव समाज का विरोध मार्च जिला मुख्यालय में निकाली गई सेंसर बोर्ड और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में यादव समाज के लोगों ने भाग लिया जहानाबाद समाहरणालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शनमे यादव समाज के लोगों ने लव स्टोरी मूवी को लेकर जोरदार प्रदर्शन और प्रतिकार मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर कारगिल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहाँ समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आपका मांग को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म यादव समाज की छवि को गलत तरीके से पेश करती है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला, साथ ही सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान यादव समाज के लोगों ने कहा कि अगर यह फिल्म रिलीज की गई, तो वे राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेंगे। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जहानाबाद मे यादव समाज की लव स्टोरी पर नाराजगी समाज के लोगों में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही, यादव समाज के नाराज लोग सेंसर बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं इस प्रदर्शन में शामिल नगर परिषद जहानाबाद के वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस फिल्म को बनाया गया है ताकि एक वर्ग को नीचा दिखाया जाए उन्होंने साफ तौर पर कहां की किसी भी कीमत पर इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे इसके लिए चाहे मेरी जान चली जाए मैं इसका मरते दम तक विरोध करूंगा




