गृह मंत्री अमित शाह जी के दौरे से सीमांचल में शांति, स्थिरता और प्रगति का नया अध्याय जुड़ेगा- भाजपा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 25 फ़रवरी 2026
केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी का सीमांचल क्षेत्र में आगमन केवल एक प्रशासनिक दौरा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बिहार के सशक्त भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम है। सीमांचल, जो बिहार का रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील इलाका है और जिसकी सीमाएँ नेपाल तथा बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं, वहाँ सुरक्षा, सतर्कता और संतुलित जनसंरचना को संतुलित रखना आवश्यक भी है।
माननीय गृह मंत्री जी का यह दौरा कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण होगा। सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और अधिक स्पष्ट होगी। सीमावर्ती जिलों में आधुनिक निगरानी तंत्र, सशस्त्र बलों की क्षमता वृद्धि तथा खुफिया तंत्र की मजबूती से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
आज अवैध घुसपैठ केवल सुरक्षा का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक संतुलन से भी जुड़ा विषय है। अनियंत्रित प्रवेश से स्थानीय संसाधनों पर दबाव, रोजगार प्रतिस्पर्धा और सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। इस पर ठोस रणनीति से सीमांचल में स्थिरता और दीर्घकालिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सुरक्षा के साथ-साथ सीमांचल के बुनियादी ढांचे—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार—को सुदृढ़ करने की दिशा में भी नई योजनाओं की संभावना है। जब सीमा सुरक्षित होगी और प्रशासनिक पकड़ मजबूत होगी, तभी निवेश और औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

माननीय गृह मंत्री जी यह दौरा राज्य और केंद्र के बीच तालमेल को नई गति देगा। सुरक्षा एजेंसियों, राज्य प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व के बीच समन्वित रणनीति से सीमांचल को राष्ट्रीय मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा सकेगा।
सीमांचल का सुदृढ़ीकरण केवल बिहार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। गृह मंत्री का यह आगमन स्पष्ट संकेत देता है कि राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, जनसंरचना का संतुलन और सीमावर्ती क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
यह विश्वास् भी है की माननीय गृह मंत्री जी के इस पहल से सीमांचल में शांति, स्थिरता और प्रगति का नया अध्याय प्रारंभ होगा, और बिहार राष्ट्रीय सुरक्षा के मजबूत स्तंभ के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Join us on: