:- रवि शंकर अमित!
फाइलेरिया और कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बिगड़ी तबियत,तीन दर्जन बच्चे अस्पताल में भर्ती! बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला के राम नगर दियारा का मामला!
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर दियारा के तीन सरकारी स्कूल के बच्चे फाइलेरिया और पेट में कीङे मारने की दवा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। प्राथमिक विद्यालय गणपत राय टोला और बगल के प्राथमिक विद्यालय रामनगर दियारा अनुसूचित जाति के करीब तीन दर्जन बच्चों को आज दो बजे आशा दीदियों ने फाइलेरिया और पेट में कीङे मारने की दवा दी थी। दवा खाने के कुछ घंटे बाद कुछ बच्चों ने पेट दर्द, सर दर्द और वॉमिटिंग की शिकायत की। बच्चों के परिजन आनन फानन में इसकी शिकायत की जिसके बाद त्वरित सीएचसी अथमलगोला के प्रभारी अमन कुमार को दी गई। सीएचसी प्रभारी ने तुरंत क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम को पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए गांव भेज दिया। स्कूल से पीड़ित बच्चों को लाने के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान करीब 35 बच्चों को सीएचसी में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। उपचार के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया।
बाइट पीड़ित बच्चे
पीड़ित बच्चे के परिजन
डॉ अमन कुमार, प्रभारी, सीएचसी, अथमलगोला




