रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
सीमावर्ती क्षेत्र में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब एवं वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी जिले से लगनेवाली भारत नेपाल सिमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई दो सफल कार्रवाइयों में भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब तथा मोटरसाइकिलें जब्त की गईं एवं दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
48 वी वाहिनी जवानो ने
प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर बी समवाय, पिपरौन द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 284/10 के निकट भारतीय क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाते हुए पहले कार्रवाई के दौरान कुल 570 बोतल (171 लीटर) नेपाल निर्मित शराब बरामद करन मे सफल रहा। कार्वाई के दौरान शराब के साथ ही एक महिला तस्कर को मौके पर पकड़ा गया, जिसका पहचान गांव सोथगांव, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप मे किया गया है। कार्वाई के दौरान मौके का लाभ उठा कर अन्य संदिग्ध व्यक्ति सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला।
वही जवानो द्वारा दूसरी कार्रवाई
सी समवाय, जानकीनगर द्वारा नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 277/1 के निकट लगभग 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में किया गया। जहां 1740 बोतल (522 लीटर) नेपाल निर्मित शराब एवं 03 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं है। वही सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मौके पर एक सराब तस्कर को दबोचने मे कामयाब रहा। पकड़े गए शराब तस्कर का पहचान गांव मथौर, खटैया, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप मे किया गया है। अन्य तस्कर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।
दोनों मामलों में जब्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया है।
इस संबंध में 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा है कि सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अन्य अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। स्थानीय नागरिकों से भी अपील किया है की वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना देर किए बल को दें।
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में सतत निगरानी एवं सघन गश्ती अभियान जारी है।




