सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,होली में खपाने हेतु लाई गई शराब की बड़ी खेप की जब्त!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में होली से पहले मद्य निषेध की बड़ी कार्रवाई, 840 बोतल विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

होली पर्व को लेकर सहरसा जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में बिहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के नरहा टोला में बड़ी कार्रवाई की गई। मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने अंकज कुमार के घर स्थित भूसा घर में छापेमारी की, जहां से कुल 840 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 305.640 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी अंकज कुमार मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने बताया कि फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। होली को देखते हुए जिले में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

BYTE :- मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार

Join us on: