बिहार राज्य किसान सभा सम्मेलन को लेकर स्वागत कमिटी की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर मे बिहार राज्य किसान सभा सम्मेलन को लेकर स्वागत कमिटी, जयनगर की बैठक व्यापार मंडल परिसर में स्वागत कमिटी अध्यक्ष कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता एवं कॉमरेड उपेन्द्र कुमार यादव के संचालन में आयोजित किया गया। बिहार राज्य किसान सभा मधुबनी जिला का 10 वाँ सम्मेलन 14-15 मार्च एवं 01 मार्च 2026 को व्यापार मंडल जयनगर परिसर में अंचल किसान कॉन्सिल सम्मेलन को लेकर ये समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड राम जी यादव,सीपीआई (एम) अंचल सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह,किसान सभा अंचल सचिव शत्रुधन साह,शिव कुमार यादव, राम अवतार सिंह, रामा पासवान, राम कुमार यादव, विधानन्द यादव, उपेन्द्र यादव,दुनोलाल यादव,नवीन कुमार सिंह के साथ ही अन्य दर्जनो लोगो ने भाग लिया। बैठक मे उपस्थित स्वागत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन एवं अंचल काँन्सिल सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बिचार विमर्श किया।

Join us on: