राजधानी के बाढ़ में बंद घर से 30 लाख के जेवर और नकद की चोरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बंद घर से 30 लाख के जेवर और नकद की चोरी, शादी में गया था पूरा परिवार

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीकतपुर गाँव में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 30 लाख रुपये के गहने और 1.67 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। 20 फरवरी को घर के मालिक कमलेश सिंह अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
जानकारी के अनुसार, घर पूरी तरह से खाली था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिवार जब शादी से लौटकर घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित कमलेश सिंह ने बताया कि चोरी गए जेवरात में सोने-चांदी के गहने शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इसके अलावा 1.67 लाख रुपये नकद भी गायब हैं। उन्होंने तत्काल स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
इस तरह की घटनाएं बिहार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Join us on: