मिथिला के देवघर कपिलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन द्वारा पुरी तैयारी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत मिथिला की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कपिलेश्वर स्थान में महाशिवरात्रि, शिव विवाहोत्सव शिवपूजन एवं मेला आयोजन के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कपिलेश्वर स्थित विवाह भवन के प्रांगण मेंअनुमंडल पदाधिकारी चन्दन कुमार झा के नेतृत्व मे अंचलधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार साथ थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में पंडा परिवार के साथ मेला कमिटी कपिलेश्वर धाम रहिका समेत प्रखंड क्षेत्र के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच एवं गणमान्य नागरिक को आमंत्रित किया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए रहिका बीडीओ ने कहा की काफी दूर-दूर के लोग यंहा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने आते हैं।उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण व्यवस्था में जलाभिषेक एवं पूजा करने के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इस बात को लेकर प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।ऐसी स्थिति में मेला के लिए शौचालय,पेयजल,बिजली के साथ मेडिकल टीम एवं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सदभाव स्थापित रहे इस बात को लेकर प्रशासन के साथ लोगों की भी जबाबदेही बनती है। महाशिवरात्रि पर किसी भी तरह की अशांति उत्पन्न नही हो इस को लेकर आपलोग प्रशासन को सहयोग करे। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी किसी भी प्रकार की हुरदंग मचाने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा। असामाजिक तत्वों बाहर से भी आकर शांति को भंग कर सकता है। वही रहिका थानाध्यक्ष ने कहा की गलत अफवाहों से बचे। यदि इस तरह की कोई सुचना मिलती है तो आप प्रशासन को तुरंत सुचित करें साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में बनाये गये गाइडलाइन के अनुरूप ही पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया जायेगा। मेला कमिटी एवं पंडा समाज प्रशासन के साथ सहयोग में रहे,प्रशासन पूर्ण सजग है। प्रशासन द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो इस बात को लेकर हर आवस्यक व्यवस्था को लेकर तत्पर है। प्रशासनिक व्यवस्था मे किसी भी तरह की कोताही नहीं करेंगे। असमाजिक तत्वों पर हमारी पूरी नज़र है। इस बैठक में उपस्थित मेला कमिटी सदस्य प्रभात रंजन,रामभरोस राय,नितेश कुमार, राजकिशोर सफी,आचार्य संतोष झा पंडा, प्रविण झा, मोहम्मद शमीम, नरेंद्र चौरसिया, शिव कुमार,शत्रुघ्न भंडारी, लालबाबू भंडारी,उपेंद्र माली,चंद्र मोहन भंडारी, पिंटू यादव,शिवनारायण यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on: