मधुबनी- पत्ता फैक्ट्री मालिक से लेवी वसूली कांड में तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

रंगदारी मांगना पड़ा भारी सीसीटीवी से खुलासा; एक फरार

मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में पत्ता फैक्ट्री के मालिक से रंगदारी (लेभी) वसूलने के प्रयास में तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में एक अन्य साथी के फरार होने की बात स्वीकारी है, जिसकी तलाश में पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। उक्त घटना 08 फरवरी 2026 की रात की है। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि महाराजगंज पेट्रोल पंप के पास स्थित पत्ता फैक्ट्री के व्यवसायी अमित कुमार से कुछ असामाजिक तत्व के लोग रंगदारी मांग रहे हैं। अमित ने लेवी देने से इंकार किया तो अपराधियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और साथ ही मारपीट भी किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज राम नगर एवं सदर-01 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस वाहन देखकर सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। व्यवसायी अमित से पूछताछ में घटना सत्य साबित हुई। इसी क्रम में नगर थाना में कांड संख्या 65/26 दिनांक 11 फरवरी 2026 को धारा 308(3)/352/351(2)/118(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान, बाहरी स्रोतों और जिले की तकनीकी इकाई की मदद से आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। 13 फरवरी 2026 को इस प्रयास के दम पर तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलोक कुमार, पिता हरकित साह, गांव महाराजगंज, थाना नगर, जिला मधुबनी, रवि कुमार, पिता स्वर्गीय नाथू साह, गांव महाराजगंज, थाना नगर, जिला मधुबनी, राजेश मलिक उर्फ खन्ना, पिता कैलाश मलिक, गांव महाराजगंज, थाना नगर, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है। पकड़े गए आरोपीयों ने विशेष पूछताछ में तीनों ने कबूल किया है कि घटना में एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जो अभी घर से फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में ऐसी किसी भी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क है। वही व्यापारियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना देर किए पुलिस को दें। इस तरह के कार्रवाई से अपराधियों में पुलिस की सक्रियता से दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है।

Join us on: