जो मन में आता है बोलते रहते हैं राहुल गाँधी और राबड़ी देवी – उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार की सियासत में बयानबाज़ी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा हमला बोला है। संसद से लेकर बिहार की कानून व्यवस्था तक—हर मुद्दे पर कुशवाहा ने विपक्ष को घेरा है। पेश है
अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सीधा जवाब दिया है। राहुल गांधी ने इस डील को किसान विरोधी बताया था और विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की बात कही थी।
इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि—
“संसद नियमावली से चलती है। स्पीकर और सदस्य मिलकर नियम तय करते हैं। अगर कोई उल्लंघन करता है तो कार्रवाई का प्रावधान पहले से तय है। उसी के आधार पर कदम उठाए जाते हैं।”
यानी साफ है कि कुशवाहा ने राहुल गांधी को संसदीय प्रक्रिया का पाठ पढ़ाने की कोशिश की है।
वहीं बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी के बयान पर भी कुशवाहा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा—
“राबड़ी देवी के मुंह में जो आता है, बोलती रहती हैं। असल में राजद अपनी हार पचा नहीं पा रहा है। जनता ने फैसला दे दिया है, लेकिन बौखलाहट खत्म नहीं हो रही।”
कुशवाहा ने साफ कहा कि यह सारी बयानबाज़ी सिर्फ राजनीतिक हताशा का परिणाम है।
हालांकि जब ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो कुशवाहा इस मुद्दे पर ज्यादा बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस पर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है।

Join us on: