बेगूसराय जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन कारगिल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 11.02.2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, भा.प्र.से. के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूश्री पूजा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस-सह-नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति, बेगूसराय द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूश्री पूजा कुमारी ने बालिकाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध पोषण और स्वच्छता से है। शरीर, घर एवं समाज को स्वच्छ रखना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है। शौच के उपरांत तथा भोजन से पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करना अनिवार्य है। उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान विशेष स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जो स्वस्थ होने का संकेत है। इस विषय पर खुलकर चर्चा कर सही जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
पोषण संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा हरी सब्जियों, मौसमी फलों, दूध, दाल एवं अनाज को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही बाहरी फास्ट फूड से बचने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं को नाश्ता, पेयजल एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया तथा माहवारी स्वच्छता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उन्हें स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार के महत्व की समझ विकसित हो सके।
इस अवसर पर श्री गौस अली हैदर खान, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय; श्री राजकुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक, DHEW; श्रीमती वीणा कुमारी, केंद्र प्रशासक, OSC; श्री मणि भूषण मिश्रा, केस वर्कर, OSC; श्रीमती स्वीटी कुमारी, परामर्शी, OSC; श्री मृत्युंजय कुमार, जिला समन्वयक, आईसीडीएस; श्री अश्वनी कौशिक, जिला परियोजना सहायक, आईसीडीएस; श्री संजीत कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, DHEW सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत बेगूसराय जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Join us on: