विपक्ष की मानसिकता पिछड़ा व दलित विरोधी -मंत्री अशोक चौधरी का हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के हंगामे पर कहा कि वे आतिपिछड़ा और दलित विरोधी मानसिकता के नेता हैं।

उन्होंने सभापति के नियमन के बाद भी नारेबाजी की और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। अशोक चौधरी ने कहा कि राजद की यही मानसिकता है और बिहार की जनता ने उन्हें इसी हैसियत के लायक समझा है।

अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन की मर्यादा को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि सभापति के खड़े होने के बावजूद ट्रेजरी बेंच के पास आकर असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है। यह दर्शाता है कि विपक्ष के नेता कितने असभ्य हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लिमिट क्रॉस की और ट्रेजरी बेंच तक आ गईं। उन्होंने कहा कि सदन में सुनील सिंह ने आज गली गलौज करने का काम किया है। अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि जनता निर्णय करती है कि किस राजनीतिक दल को आने वाले 5 सालों के लिए ताकत देना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद को इसी हैसियत के लायक समझा है। अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता अपनी हार को स्वीकार करें और सदन की कार्यवाही में सहयोग करें।

Join us on: