पटना- बाढ़ में 60 से अधिक पोल से बिजली तार काट भागे चोर, हजारों बीघे प्याज़ की फ़सल पर संकट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव के पास टाल में सुबह-सुबह किसानों के बीच उस वक्त हरकंप मच गया, जब प्याज की फसल सिंचाई के लिए किसान खेत पहुंचे। टाल में लगभग चार किलोमीटर के दायरे में साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली। तार की चोरी होने से हजारों बीघा प्याज की फसल पर संकट मंडराया हुआ है।
किसान सूरज कुमार ने बताया कि गोवार टाल में लगभग साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली है, रात्रि 11:00 बजे तक किसान प्याज की सिंचाई कर रहे थे, इसके बाद किसान अपने घर चले गए। सुबह 5:00 बजे किसान खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खंभे पर बिछाया गया तार ही गायब है, मौके पर तार काटने की मशीन का डब्बा पड़ा मिला है। ट्रांसफार्मर से बिजली के तार में लाइन डायरेक्ट दिया हुआ था, ट्रांसफार्मर से लाइन नहीं काटा जा सकता था इसके बावजूद भी शातिर चोरों ने चोरी कर ली। बिजली विभाग के जेई को ट्रांसफार्मर बनाने के लिए पूर्व में भी कहा गया था लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बनाया गया है। टाल क्षेत्र में किसान हजारों बीघा प्याज की खेती करते हैं,
किसान रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब किसान खेत पटाने आए तो देखा की तार की चोरी हुई है, रात्रि 11:00 बजे तक किसान धनंजय महतो प्याज का खेत पटा रहे थे। इस इलाके में तार की चोरी की घटना पहली बार हुई है, इससे पहले यहां कई मोटर की चोरी हो चुकी है।
वहीं किसानों की सूचना पर मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची।
थानाध्यक्ष सूरजकिशोर सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Byte – ग्रामीण!

Join us on: