बेगूसराय- पिकप को ठोकते हुये घर में जा घुसी अनियंत्रित ट्रक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में बीती रात उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रक एक पिकअप में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे बने घर में घुस गई । गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर पूरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय की ओर से ट्रक आ रही थी और तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर के समीप उसका अगला पहिया ब्लास्ट कर गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप बैन में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे बने घर में घुस गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा ड्राइवर को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला गया जिससे कि उसकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

Join us on: