:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने साम ढलते ही हो एक किसान को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर 19 की है।मृतक की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामगुलाम सिंह के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भूषण सिंह अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि भूषण सिंह की पहली पत्नी सुनिता देवी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता देवी, भूषण सिंह को छोड़कर उसके छोटे भाई राजू से कोर्ट मैरिज शादी कर ली थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले संपत्ति के विवाद में भूषण सिंह के छोटे भाई राजू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कराई गई थी। हाल ही में महिला के द्वारा जबरन जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है, जिसका भूषण सिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में भूषण सिंह की हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या हुई है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बाइट-पिन्टु कुमार परिजन
बाइट _अरविंद कुमार गौतम पुलिस पदाधिकारी




