रिपोर्ट- अमित कुमार
जिससे पटना प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, जिसमें आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है
पटना सिविल कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल में आरडीएक्स से कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम एलटीटीई सदस्य अरुण कुमार बताया है। धमकी मिलने की सूचना पटना सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के ईमेल पर आई। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर व इसके आसपास अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन सामने आया है। द्रविड़ियन मॉडल क्लब के निवेथा पेथुराज उदयनिधि के नाम से भेजे गए ईमेल में लिखा गया है कि ‘बिहार से तमिलनाडु आने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ने से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है’
पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।




