रिपोर्ट- अमित कुमार
.विधायक दल की बैठक बीजेपी कार्यालय में हुई, जिसमें सभी विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विनय बिहारी सहित अन्य विधायक शामिल हुए।
रामकृपाल यादव ने कहा कि नितिन नवीन का विधानसभा में स्वागत होगा, जो एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला विधानसभा दौरा है, और यह एक बड़ा सम्मान है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। विनय बिहारी ने कहा कि नितिन नवीन के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
बैठक में सभी विधायकों ने नितिन नवीन के स्वागत के लिए अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नितिन नवीन का स्वागत एक ऐतिहासिक अवसर है, और हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
नितिन नवीन कल 12:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब नितिन नवीन विधानसभा में आएंगे।




