राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत ढंगा कली मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन आरएसएस के जिला प्रचारक बसंत जी, वरिष्ठ स्वयंसेवक मिथिलेश झा एवं ग्राम पंचायत ढंगा के मुखिया अवध किशोर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारत माता के चीत्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे जय जय भैरव भगति वंदना और सामुहिक हनुमान चलीसा पाठ से किया गया। आए हुआ सभी अतिथियों को मिथिला परंम्परा के अनुसार पाग डोपटा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के प्रसिद्ध योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डाँक्टर विजाता आर्या ने अपने उद्बोधन से संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समारोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रवि शंकर जी के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में हिंदू समाज को सजग और सावधान रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्थानीय आनंद जी एवं पथिक जी ने भी अपने उद्बोधन से लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में संजू मिश्र, अशोक जी, प्रदीप सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, देवानंन्द झा के साथ संघ के प्रांत सेवा प्रमुख नारायण जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत ढंगा के सरपंच विनोद झा और हरिओम की भूमिका महत्वपूर्ण थी। मंच संचालन मिथिलेश झा ने किया। कार्यक्रम मे सैकड़ों की सख्या मे स्त्री- पुरुषो ने भाग लिया।

Join us on: