अज्ञात कारण से 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस जाँच में जुटी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहाँ लोकहा थाना क्षेत्र के अरनामा गांव के बच्चेलाल यादव की 18 वर्षीय पुत्री सबीना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वही लोकहा थाना पुलिस मामले को लेकर जांच मे जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। परिवार के लोग सदमे में है, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताते चले कि मृतिका पांच बहन है और मृतिका के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।

Join us on: