सहरसा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता।

खबर सहरसा से है जहां समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सहरसा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, गाड़ियों की सुरक्षा और रेलकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। डीआरएम ने सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म, अमृत भारत स्टेशन परियोजना, वाशिंग पिट, यार्ड और रनिंग रूम का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहरसा रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन पर भव्य भवन का निर्माण किया गया है और ट्रेनों के सुगम आवागमन के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज, नई कैटरिंग व्यवस्था और आधुनिक वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

BYTE :- ज्योति प्रकाश मिश्रा, डीआरएम, समस्तीपुर

Join us on: