नाबालिग को बहला फुसला कर नेपाल ले जा रहा था युवक, एसएसबी ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

नाबालिग को बहला फुसला कर नेपाल ले जा रहा था युवक, एसएसबी ने दबोचा बालिका के परिजनों को किया गया खबर

बालिका का समय पर हुआ रेस्क्यू, बीओपी के जवानों ने आरोपी सहित नाबालिक को जयनगर थाना पुलिस को किया हवाले

– मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल बोर्डर पर सतर्कता का मिसाल कायम करते हुए एसएसबी के सीमा चेकिंग अभियान के दौरान एक नावालिग बालिका की रेस्क्यू किया है। नाबालिग युवक द्वारा लखीसराय से नेपाल ले जाया जा रहा था। नावालिग को बहला फुसला कर नेपाल ले जा रहे 30 वर्षीय एक युवक को उक्त मामले में हिरासत में लेकर जयनगर थाने को सौंप दिया गया है। पीड़ित बालिका के परिजनों को एसएसबी के द्वारा मामले को लेकर खबर कर दिया गया है। परिजन के आने के बाद नावालिग बच्ची को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जबकि बहला फुसलाकर नेपाल के लिए नावालिग को ले जाने का प्रयास कर रहे युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लखीसराय से ट्रेन के द्वारा जयनगर पहुंचा था। यहां उसने नाबालिग बालिका को साथ लेकर एक टेम्पो में सवार हो गया और नेपाल की ओर प्रस्थान करने की कोशिश करने में लगा रहा तभी सीमा पर तैनात बीओपी के जवानों की नजर उन पर पड़ी तो पूछताछ करने पर पूरे मामले की जानकारी सामने आने पर एसएसबी ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए दोनो को स्थानीय प्रशासन के हवाले कर दिया गया। वही जांच परताला के दौरान पता चला है कि आरोपी युवक ने नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर नेपाल ले जाने का प्रयास मे था। नाबालिग बच्ची के परिजन इस घटना से पूरी तरह अनभिज्ञ रहे थे। जिन्हें एसएसबी ने सूचना दे दिया है। तत्काल स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित रखा है। वही मामले में आरोपी के खिलाफ जयनगर थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें उसके पूर्व आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह से जुड़ाव की भी पड़ताल की जा रही है। बता दें कि मानव तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नेपाल सीमा पर बढ़ती इस तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। बीओपी के जवानों की मदद से नावालिग बालिका को मानव तस्करी होने से समय पर बचा लिया गया है। सीमा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जो नाबालिगों के शोषण की ओर इशारा करती हैं।

Join us on: