सीमावर्ती क्षेत्र में डीआईजी का निरीक्षण, नशे के सौदागरों पर सख़्ती के आदेश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

एक्शन मोड में है प्रशासन, अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा, ड्रग तस्करों को दिया चेतावनी

बॉर्डर सुरक्षा होगा मजबूत, डीआईजी का कानून- व्यवस्था पर फोकस, दिए कड़े आदेश जयनगर थाना का किया निरीक्षण

मधुबनी जिले के जयनगर मुख्यालय स्थित इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने जयनगर थाना, बॉर्डर क्षेत्र और नेपाली रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कठोर निगरानी, अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण रोक और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कहा, “जयनगर इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील है। यहा की पुलिस को और अधिक सतर्क रहना होगा। यहाँ शराब माफिया और ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहे। कानून- व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” निरीक्षण के दौरान बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी तंत्र की विस्तृत समीक्षा की गई है। नेपाली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है, जहां से अक्सर अवैध कारोबार की खबरें आती रहती हैं। इस संवेदनशील बॉर्डर पर असामाजिक तत्वों की घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। डीआईजी ने थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों ना हों। निरीक्षण में दरम्यान मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्ष अमित कुमार, डीएसपी राघव दयाल, सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) कमला बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट हिमांशु मोहन सहित अन्य वरीय अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। डी आई जी ने एसएसबी और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया है। बताते चलें कि डीआईजी का निरीक्षण जयनगर वासियों के लिए सकारात्मक संदेश है, क्योंकि बॉर्डर क्षेत्र में शराब तस्करी और ड्रग्स तस्करी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और डीआईजी ने साफ तौर पर निर्देश जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि सीमावर्ती क्षेत्र के आपराधिक मामलों पर अंकुश रहेगा और क्षेत्र में शांति सौहार्द कायम रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी मधुबनी प्रशासन की सक्रियता की सराहना की है और आगे भी ऐसे निरीक्षण चलते रहेंगे को लेकर उम्मीद जताया है, जिससे सीमा सुरक्षा अभेद्य बनी रहे।

Join us on: