मधुबनी- सदर अस्पताल परिसर में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी महिला बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात में बढ़ोतरी एवं कन्या शिशु को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डीपीआरओ, परिमल कुमार ,सचिव, डी. एल.एस. ए., संदीप चैतन्य, डीपीएम, महिला विकास निगम, हेमंत कुमार मंडल, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग, पंकज मिश्रा,प्रबंधक सदर अस्पताल मोहम्मद माजिद एवं अन्य पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल में पिछले 48 घन्टें में जन्मे 50 कन्या शिशु के परिजनों यथा-प्रियंका कुमारी, नगमा खातून, सपना कुमारी, हसीना खातून, रंजना पाठक, कौसर प्रवीण, संगीता देवी सहित अन्य 50 बच्चों के परिजनों को फलदार पौधा का वितरण किया ताकि कन्या शिशु के नाम पर उनके परिजन अपने घरों में पौधारोपण कर सके। यह पौधा नवजात कन्या के साथ-साथ बढ़ेगा और समाज मे एक सकारात्मक संदेश भी देगा। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नवजात कन्या शिशु के परिजनों को बेबी किट भी भेंट किया,जिसमे नवजात शिशु के लिए कंबल, मच्छरदानी,स्वेटर सहित सभी आवश्यक सामग्री दी गई। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य लड़कियों के प्रति भेदभाव को खत्म करना , उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। लड़कियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा* *को प्राथमिकता देना एवं लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाज में बराबरी का स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि
यह योजना लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के व्यापक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदमहै।
उक्त कार्यक्रम में सचिव, डी. एल.एस. ए. संदीप चैतन्य, डीपीएम, महिला विकास निगम, हेमंत कुमार मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक, मोहम्मद माजिद, महिला विकास निगम की वीणा चौधरी, शिवराम, अजय कुमार, सुषमा कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Join us on: