थाना बना गवाह, पुलिस ग्रामीण बने बाराती, शिव मंदिर में प्रेमी जोड़ी की कराई शादी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-थाना बना गवाह, शिव मंदिर में बंधा प्रेम का बंधन बालिग होने के साक्ष्य दिए; पुलिस ने मंदिर में कराई शादी, पुलिस और ग्रामीण बने बाराती युवती बाजार जाने के बहाने प्रेमी के साथ गई थी

-मुंगेर जिले हवेली खड़गपुर थाना परिसर एक अनोखे विवाह का साक्षी बना, जहां प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति और पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे लिए। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में तेघड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय पायल कुमारी और भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी श्रीरामपुर निवासी ब्रजेश कुमार का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पायल और ब्रजेश के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों गांव में रिश्तेदारी के कारण एक-दूसरे के संपर्क में आए और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता चला गया। 23 जनवरी को पायल घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली और प्रेमी के साथ भागलपुर चली गई। इसके बाद 28 जनवरी को युवती के पिता अजय साह ने हवेली खड़गपुर थाना में बेटी के अपहरण व शादी की नीयत से भगाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में सोमवार को प्रेमी युगल स्वयं थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष अपने बालिग होने से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों और जनप्रतिनिधियों को थाना बुलाया। आपसी बातचीत और रजामंदी के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।
विवाह के दौरान पुलिसकर्मी, परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने बाराती की भूमिका निभाई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मनजीत कुमार, अजय कुमार साह, चंदन कुमार, सच्चीदा मंडल, मदन कुमार, गायत्री देवी, आरती कुमारी, धनंजय शाह और नवनीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

बाइट-पायल कुमारी
बाइट-ब्रजेश कुमार

Join us on: