रिपोर्ट- अमित कुमार
.केंद्रीय बजट पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का हमला, बिहार की उपेक्षा का आरोप”
केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला यक्ष बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी बजट में बिहार को सेंट्रल स्टेज पर नहीं रखा गया।
पैकेज:
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज तक जो भी बजट आए, उनमें बिहार को लगातार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बिहार को स्पेशल पैकेज देने की बात की गई थी, लेकिन वह सिर्फ छलावा साबित हुआ।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चीनी मिलों के पुनरुद्धार और पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की बातें वर्षों से होती आ रही हैं, लेकिन ज़मीन पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बजट को पूरी तरह देखने के बाद वह इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे।
टैक्स में 13 लाख रुपये तक की छूट को लेकर उन्होंने कहा कि आज के दौर में 13 लाख की कोई खास अहमियत नहीं रह गई है और इसे बड़ी राहत बताना गलत है।
वहीं, नीट मामले में सीबीआई जांच को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का स्वागत करती है, लेकिन यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में सीबीआई जांच सिर्फ प्रक्रिया बनकर रह जाती है और न्याय में देरी होती है।
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पीड़ित परिवार खुद सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं जता रहे हैं और प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। इसके बावजूद अखिलेश प्रसाद सिंह ने उम्मीद जताई कि सीबीआई निष्पक्ष जांच करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।




