रिपोर्ट- अमित कुमार
-केंद्रीय बजट को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला बजट देश के आम और सामान्य लोगों के लिए उत्साहवर्धक साबित होगा।
आज का बजट विशेष रूप से युवा, महिला, किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट के बाद भारत और तेजी से आगे बढ़ेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
दवाइयों के दाम सस्ते किए जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट को पूरा आने दिया जाए।
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों के दाम कम किए गए हैं। सरकार की लगातार कोशिश रही है कि आम लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस दिशा में आज भी प्रयास जारी है। बजट में जो भी प्रावधान होंगे, वह सबके सामने आ जाएगा।




