रिपोर्ट- अमित कुमार
सतीश चंद्र दुबे नेउन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर निकल ही नहीं सकती और वहां सिर्फ परिवारवाद चलता है। तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह आरजेडी का अंदरूनी मामला है, लेकिन सवाल यही है कि क्या आरजेडी परिवारवाद से कभी बाहर निकल पाएगी।
एसआईआर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह मुद्दा बेवजह उछाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी मुसलमान ने यह नहीं कहा कि उसका नाम सूची से काटा गया है। उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर रोहिंग्या को वोट बैंक मानने का आरोप लगाया।
वहीं महाराष्ट्र में राज ठाकरे द्वारा बिहार भवन नहीं बनने देने के बयान पर सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने दो टूक कहा—“एक बिहारी, सब पर भारी।”




