रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
कर्पूरी ग्राम स्थित उनके पैतृक आवास जिसे अब स्मृति भवन का नाम दिया गया है, माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंहा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, महेश्वर हजारी ने स्मृति भवन पर स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं रामनाथ ठाकुर रचित दो पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, अश्वमेध देवी, मंजरिक मृणाल, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, दुर्गा प्रसाद सिंह, नगर निगम के उपमेयर रामबालक पासवान, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, बनारसी ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था करी थी। कॉलेज प्रांगण में बने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में बने त्रिमूर्ति भवन पर भी मुख्यमंत्री पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे। इस लिए केंद्र सरकार ने इन्हें भारत रत्न की उपाधि से नवाजा है। इनका 24 जनवरी को जयंती राजकीय सम्मान समारोह के साथ मनाया जाता है। स्मृति भवन पर संगोष्ठी भी आयोग का आयोजन किया गया जिसका संचालन उप मेयर रामबालक पासवान ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी जी की राजनीतिक इतिहास में किए गए कामों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर झोपड़ी के लाल थे। वह गरीब गरीबी में जीवन व्यतीत किया। उनके द्वारा कई किताबें लिखी गई, जो अभी के राजनीति में प्रेरणा का काम कर रही है। जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से समस्तीपुर करपुरीग्राम आए थे। कॉलेज परिसर में हेलीकॉप्टर उतरा गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिंहा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी आए थे।
जयंती समारोह में माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री पुन: हेलीकॉप्टर से पटना की ओर रवाना हो गए। बता दे की कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौजिय ग्राम में हुआ था। जिसे अब करपुरीग्राम के नाम से जाना जाता है। उनके नाम पर कर्पूरी ग्राम में हाई स्कूल, डिग्री कॉलेज, स्टेशन आदि है। इनका पैतृक आवास को और स्मृति भवन के नाम दिया गया है। जहां उनकी प्रतिमा लगाई गई है। कॉलेज मैदान में भी उनकी प्रतिमा लगाई गई है। डीएम आवास के सामने समस्तीपुर में आदमकद प्रतिमा बनाई गई है। जहां जयंती समारोह के अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधायक महेश्वर हजारी, अश्वमेघ देवी, एमएलसी डॉक्टर तरुण कुमार, मेयर अनीता राम, उपमेयर रामबालक पासवान, डीएम रोशन कुशवाहा आदि ने माल्यार्पण किया।




