मुंगेर पहुँचे संजय सरावगी, जगह जगह किया गया जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी का किया गया भव्य स्वागत। जगह -जगह कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत। जेसीवी द्वारा की गयी फूल वर्षा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कोई माई का लाल यह नहीं कह सकता है की अपराधियों को बचाने का काम हमारी सरकार कर सकती है।

-मुंगेर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया है। नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली संजय सरागवी पहली बार मुंगेर पहुंचे थे। जंहा भाजपा विधायक कुमार प्रणय के नेतृत्व में जगह -जगह कार्यकर्ताओ ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य तरीके से स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मकससपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस मोके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ है आज पुरे बिहार में एनडीए ने परचम लहराया है.उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया है और मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तो मेरा काम है भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाना जिस बूथों पर जिस वर्ग के लोग कमजोर है उस जगहों पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो. उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संगठन को कैसे मजबूत किए जाए इसी काम में लगा लगा हूँ ,

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के संदेहास्पद मौत से संबंधित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा की उच्च अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन हुआ है,सभी अधिकारी उस काम में लगे हुए है। कितने भी रसखुदार व्यक्ति हो किसी भी हालत में उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। जिन लोगो को इस मामले में संलिप्ता होगी उन् लोगो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कोई चिंता की बात नहीं है सभी अधिकारी इसमें लगे हुए है। इस मामले में पुलिस पर उठे सवाल पर उन्होंने कहा की कोई बक्सा नहीं जाएगा और इस मामले में आज भी एक काउंटर हुआ है उन्होंने कहा हमारी सरकार की सोच है की या अपराधी अपराध छोड़ दे या बिहार छोड़ दे। उन्होंने कहा की राजद का शाशनकाल नहीं है जंहा अपराध और अपराधियों का संरक्षण रहता था यंहा न्याय के साथ विकास और कानून का राज है। कोई माई का लाल यह नहीं कह सकता है की अपराधियों को बचाने का काम हमारी सरकार कर सकती है। उन्होंने कहा की राजद के समय होता था अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था किसी भी राजद नेता के यंहा मांगलिक कार्य होते थे कि किसी ना किसी व्यवसायी के घर में मातम मनता था जैसे शो रूम से गाडी उठा लेना ,सोने के दुकानदार के यंहा से आभूषण उठा लेना लेकिन आज कोई नहीं कह सकता है।

बाइट- संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा

Join us on:

और पढ़ें