:- न्यूज़ डेस्क!
जमशेदपुर ( टाटानगर) । झारखंड राज्य के जमशेदपुर , विषटुपुर स्थित रेडिसन होटल में ताज श्रेष्ठता कार्यक्रम के अन्तर्गत मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचारी कार्य एवं उपलब्धियों के लिए फिल्म अभिनेता, अरवाज खान द्वारा प्रतीक चिह्न देकर एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार और राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
सनद रहे कि एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा जिला उद्यान पदाधिकारी कार्यालय के सौजन्य से झारखंड राज्य के खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू, सरायकेला खरसावां (पश्चिमी सिंहभूम) , रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)
देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद आदि जिले लाखों मशरूम उत्पादन और प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाया गया। विशेषकर आदिम जनजाति और जनजाति ( आदिवासी) क्षेत्र में अद्भुत एवं विशिष्ट काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। आकांक्षी जिला गुमला के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिला योजना कार्यालय और नीति आयोग, भारत सरकार के सौजन्य से डुमरी प्रखण्ड के औरापाठ सहित कई इलाके में विशिष्ट काम किया गया।
झारखंड के महामहिम राज्यपाल, संतोष गंगवार द्वारा 27 फरवरी को राज भवन में गुमला के उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और जिला उद्यान पदाधिकारी, तमन्ना परवीन के अनुशंसा पर एपीपी एग्रीगेट द्वारा बेहतर मशरूम उत्पादक, कांति तिग्गा ( काटासारू) को सम्मानित किया जाएगा।
एपीपी एग्रीगेट द्वारा मशरूम उत्पाद से निर्मित बड़ी, पापड़ अचार, लड्डू पेड़े मिक्चर बिस्कुट आदि मूल्यसंबर्धन बस्तुओं का निर्माण चर्चा का बिषय है। मशरूम बीज उत्पादन केन्द्र होने के कारण फर्म मशरूम उत्पादन के साथ साथ बाजारीकरण और विपणन की सुविधा भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है।




